नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक का स्‍थानांतरण, जिलाधिकारी ने की प्रशंसा

अयोध्या। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक परमेश्‍वर लाल पोद्दार का स्‍थानांतरण मुंबई हो गया है। उनका कार्यकाल छह वर्षों का रहा। इस दौरान उन्‍होनें जनपद में कई परियोजनाओं पर कार्य किया। उनके कार्यकाल में स्‍वंय सहायता समूहों के गठन व प्रशिक्षण, ऋण प्रवाह को बढ़ाने और रुरल हाट के निर्माण हेतु विशेष प्रयास किये गये।


जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जनपद में विकासात्‍मक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक के योगदान की प्रशंसा की और उन्‍हें प्रशंसा पत्र प्रदान किया। नरेन्‍द्र देव कृषि विश्‍वविद्यालय के कुलपति बिजेन्‍द्र सिंह और बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह ने भी अपनी शुभकामनायें दी और श्री पोद्दार के कार्यों को प्रशंसनीय बताया। नए जिला विकास प्रबंधक कमलेश यादव आगामी सोमवार को अपना कार्यभार संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button