18 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया बरगदवा गांव से सटे रोहीन नदी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में जमीन के अंदर दफनाया हुआ युवती का शव मिला । 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से पूरे तय क्षेत्र में हड़कंप मच गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने शव को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

युवती के गले पर रस्सी का निशान दिख रहा है और प्रथम दृष्टया ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है क्योंकि युवती के परिजन घर से फरार हैं। पुलिस भी जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो जाने की बात कह रही हैं वही परिजनों की भी तलाश की जा रही हैं ।

पुरंदरपुर पुलिस को आज दोपहर में एक अज्ञात नंबर से एक फोन आता है कि एक युवती को उसके दादा और भाई ने मारकर शव को नदी के किनारे दफनाया दिया है । सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो जाती है और हरैया बरगदवा गांव से सटे रोहीन नदी पर पुलिस युवती के शव की तलाश में जुट जाती है । जिसके बाद पुलिस को शाम को युवती का शव जमीन में दफनाया हुआ मिलता है । नदी के किनारे युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल जाती है ।

पुलिस भी आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट जाती है । पुलिस की तफ्तीश जब आगे बढ़ती है तो पता चला कि मृतक युवती के पिता का पहले ही मौत हो गई थी उसकी माँ ने दूसरी शादी कर ली थी और वह अपने बाबा और भाई के साथ रहती थी । लेकिन जब पुलिस युवती के घर पहुँचती है तो मौके से युवती के परिजन घर से फरार हो गए थे ।

शव को देखने के बाद प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा मामला ऑनर किलिंग का दिख रहा है । सीओ अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा वही युवती के परिजनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button