साइकिल अब बंगाल की खाड़ी तक जाएगी-केशव प्रसाद मौर्य

हमारे साथ गरीब का दर्द समझने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी हैं।कौशाम्बी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा में डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर बोला हमला।हमारे बीच में गरीबों के मसीहा आए हैं, किसानों के भविष्य आए हैं।2017 से पहले समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में गुंडागर्दी, अपरहण, जमीनों पर कब्जा होते थे।भगवान बुद्ध की मूर्ति को ठुकराकर चांदी का मुकुट पहनने का अपराध करने वाले अखिलेश को जनता देगी वोट की ताकत से जवाब।समाजवादी पार्टी वाले गरीबों की बेटियों को उठा ले जाने का पाप करते थे।अब तो प्रधानमंत्री जी आ गये हैं साइकिल उड़कर सैफई से बंगाल की खाड़ी तक जाएगी।

लखनऊ।
 कौशाम्बी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल जनसभा में जनता को सम्बोधित करते हुए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने गृहजनपद में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने पीएम मोदी के लिए कहा कि आज हमारे बीच में गरीबों के मसीहा आए हैं, किसानों के भविष्य आए हैं, नौजवानों के उज्जवल भविष्य आए हैं। जिन्होंने आत्मनिर्भर भारत बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। डिप्टी सीएम ने इसके बाद समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में जो गुंडागर्दी, अपरहण, जमीनों पर कब्जा होते थे, गरीबों की बेटियों को उठा ले जाने का पाप करते थे, आपको याद है।डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री जी की अपील पर आपने जब कमल खिलाया तो गुंडे कहीं दिखाई नहीं देते हैं। गुंडागर्दी खत्म हुई है, भाजपा ने खत्म की है। उन्होंने जनता से पूछा कि भाजपा ने पांच साल तक उत्तर प्रदेश में जो काम किया है, आप खुश हो या नहीं खुश हो। उन्होंने कहा कि मैं यह अपील करना चाहता हूं पांच साल आपने ट्रेलर देखा है असली पिक्चर 10 मार्च के बाद भाजपा गठबंधन की सरकार करेगी।

उन्होंने जनता को याद दिलाया कि 2017 से बिजली कितने घंटे आती थी क्या। अब कितने घंटे आती है। उन्होंने कहा कि मैं यही कहने आया हूं आप सब यहां पर आए हैं। आप यही चाहते हैं कि आप भी सुरक्षित रहें और आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित रहें। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को कमल के फूल और कप प्लेट चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भाजपा और भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों को एतिहासिक अंतर से विजयी बनाईये। उन्होंने जिस साइकिल से उत्तर प्रदेश की धरती को रौंदने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की धरती पर अखिलेश यादव आए थे उन्होंने भगवान बुद्ध की मूर्ति को ठुकराते हुए चांदी का मुकुट पहनने का काम किया है। इस अपराध की सजा उत्तर प्रदेश की जनता देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव समय में सपाइयों का नारा खाली प्लाट हमारा रहता था। जिस गाड़ी में सपा का झण्डा उसमें बैठा गुंडा। थानों, तहसीलों को सपा के गुंडे चलाते थेे। गरीबों का कभी ध्यान नहीं रखते थे। 2014 से 2022 तक गरीब माताओं के जीवन में परिवर्तन आया है।डिप्टी सीएम ने कहा कि मैं भी एक गरीब का बेटा हूं। मैं गरीब का दर्द जानता हूं। आज हमारे बीच गरीब का दर्द जानने वाले हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी है। ये सारे विरोधी मिलकर 2022 में भाजपा को रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तो प्रधानमंत्री जी आ गये हैं साइकिल उड़कर सैफई से बंगाल की खाड़ी तक जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button