मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी दौरे पर रहेंगे, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात। मुख्यमंत्री योगी 542 करोड़ से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण/शिलान्यास। मुख्यमंत्री रामनगर में 14 व दरियाबाद में 12 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण। रामनगर में लोधेश्वर महादेव मंदिर के पास होगा कार्यक्रम का आयोजन।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जुलाई सोमवार को बाराबंकी जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां रामनगर एवं दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 542 करोड़ रुपए से अधिक की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी रामनगर विधानसभा क्षेत्र में 104 करोड़ रुपए से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण व 178 करोड़ रुपए से अधिक की 22 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ रुपए से अधिक की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण व 231 करोड़ रुपए से अधिक की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।



