अयोध्या नगर विकास की जो संकल्पना है वह अवश्य होगी साकार-महापौर

राम किशोर यादव

अयोध्या। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी गण इस बात के लिए धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने उदय चौराहा स्थित धनुष बाण फव्वारा पार्क को संरक्षित एवं संयोजित करने के कार्य का बीड़ा उठाया है। इसके लिए नगर निगम आभारी है। उक्त विचार महापौर नगर निगम अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जन सामान्य को एवं संस्था के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि जन सामान्य और सामाजिक संस्थाएं नगर निगम के सहयोग में आगे आते हैं तो निश्चित रूप से अयोध्या नगर के विकास की जो संकल्पना है वह अवश्य साकार होगी।

इस अवसर पर नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने भी उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सबके रचनात्मक सहयोग से ही नगर निगम अपने दायित्व को जन सामान्य के अपेक्षाओं के अनुरूप निर्वाह कर सकेगा। बस महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने इस अवसर पर मांग की इस चौराहे का नाम दान वीरभामाशाह जी के नाम पर रखे जाने की मांग की। कार्यक्रम में पूर्वांचल के गांधी के रूप में प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष भागीरथ पचेरवाल ने इस तरह के कार्यक्रमों में वैश्य समाज की भागीदारी सदैव बनी रहेगी। इस बात का पूर्ण आश्वासन महापौर और नगर आयुक्त महोदय को दिया गया कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला महामंत्री देवेंद्र अग्रहरि तथा जिला उपाध्यक्ष रामबाबू कसौधन ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष कसौधन समाज भाई अशोक कसौधन महानगर अध्यक्ष रोहिताश सिंह राजू महानगर महामंत्री डॉ0 अखिलेश बाय आनंद जयसवाल बजरंगी साहू अक्षत अग्रहरी राजेश गुप्ता गोविंद प्रसाद जयसवाल आदि गणमान्य बंधुओं का की गरिमामय उपस्थिति लोकार्पण कार्यक्रम में थी। चौक स्थित लोकार्पण कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि नगर निगम अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने फवारा का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कहा की आज व्यापारी समाज जिस तरीके से नगर निगम के साथ रचनात्मक सहयोग के लिए आगे आए हैं उससे अब निश्चित है कि आने वाले समय में अयोध्या धाम के विकास के लिए जो जन सहयोग की आवश्यकता है उसमें कोई कमी नहीं होगी। इस बार को श्री महाराजा अग्रसेन वाटिका के रूप में विकसित करने का मूर्ति लगवाने का जो संकल्प श्री अग्रवाल महासभा में लिया है। नगर निगम उनके साथ हर संभव मदद के लिए तैयार है इस लोकार्पण कार्यक्रम में अग्रवाल महासभा के अंशु अग्रवाल आशीष अग्रवाल सुशील अग्रवाल राजीव अग्रवाल शोभित बंसल केशव अग्रवाल तने अग्रवाल अनुज अग्रवाल विशाल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे ।

अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष उत्तम बंसल ने नगर आयुक्त महोदय एवं अन्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया नगर निगम के सामने स्थित तार का लोकार्पण बतौर मुख्य अतिथि विशाल सिंह नगर आयुक्त ने किया और इस अवसर पर इस पार के संचालन की जिम्मेदारी अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष ममता गर्ग एवं उपस्थित महिला सभा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि हम अभिभूत हैं जिस तरह से उत्साह पूर्वक इन पार्कों का संचालन का दायित्व आप सभी संस्थाओं ने लिया है। नगर निगम इसके लिए कृतज्ञता व्यक्त करता है और भरोसा देता है अयोध्या नगरी को सुंदर स्वच्छ संसाधन युक्त विकसित बनाने में नगर निगम हर संभव प्रयास करेगा। जन सामान्य की भागीदारी से सम्मानित व्यापारियों के सहयोग से हम विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए कृत संकल्पि है। श्री अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्षा ममता गर्ग ने नगर आयुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में महिला सभा की महामंत्री प्रीति बंसल गरिमा बंसल वीना दिव्या अग्रवाल सीमा अग्रवाल उमा अग्रवाल अंशु अग्रवाल अनीता दीप्ति विशेष रूप से उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button