आरोपियों ने बढ़ाई जेल अफसरों की कमाई…!


कमाऊ लुक्सर जेल में हैसियत के हिसाब से हो रही बंदियों से वसूली।कमाकर देने वाले सुरक्षा कर्मियों की नही बदली जाती डयूटी।बाइक बोट घोटाले के आरोपियों ने बढ़ाई नोएडा जेल अफसरों की कमाई….!


राकेश यादव
लखनऊ। बाइक बोट घोटाले के आरोपियों ने नोएडा जेल अधिकारियो की कमाई को बढ़ा दिया है। इस जेल में अधिकारियों के साथ  रायटर बंदियो ने भी लूट मचा रखी है। जेल प्रशासन के अधिकरियो ने बेलगाम कैदी रायटर को मुलाहिजा के साथ पीसीओ संचालन की जिम्मेदारी सौंप रखी है। यही नही इस जेल में बंदियो के राशन में जमकर कटौती कर रहे है। कटौती के राशन से कैंटीन में खानपान की वस्तुए बनवाकर लाखो के वारे न्यारे कर रहे है। दिलचस्प बात यह है को इस जेल में कमाई कर देने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ रायटर कैदियों की ड्यूटी तक बदली नही जाती है। ऐसा तब है जब जेल में सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी प्रति सप्ताह बदले जाने का निर्देश है। यह आदेश फाइलों में कैद होकर रह गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह, जेलर एके सिंह व डिप्टी जेलर एके जायसवाल के साथ कैदी रायटर विजय ने जेल में लूट मचा रखी है। कर्मचारियों के साथ अभद्रता व गाली गलौज करना इनकी नियति बन गया है। बंदियो और सुरक्षा कर्मियों के दूर जेल में ट्रांसफर की धमकी देकर अवैध काम करने के लिए दबाव बनाया जाता। इस कार्य में सहयोग नहीं करने कई वार्डर को स्थानान्ततित भी कर दिया गया। वही अवैध तरीके से कमाकर देने वाले कैदी रायटर, हेड वार्डर व वार्डर की ड्यूटी महीनों बदली ही नही जाती है। यही नही जेल में बंदियो के भोजन के लिए आने वाले राशन के गल्ला गोदाम से आटा, मैदा, चीनी, चायपत्ती, मसाला, सरसों का तेल, रिफाइंड, देशी घी यहां तक की गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कैंटीन में किया जाता है। बन्दियों को घटिया भोजन परोसकर कैंटीन की कमाई बढाकर लाखो के वारे न्यारे किये जा रहे है।


सूत्रों का कहना है कि जेल मे बाइक बोट घोटाले के आरोपियों ने जेल अफसरों की कमाई को बढ़ा दिया है। इस जेल में पहले बाइक बोट घोटाले के करीब एक दर्जन से अधिक आरोपी बंद थे। इन कुछ बंदियों का अन्यत्र जेलों में तबादला कर दिया गया। वर्तमान समय में करीब आधा दर्जन से अधिक बाइक बोट घोटाले के आरोपी जेल में बंद है। इन बंदियों को जेल प्रशासन के अधिकारियों ने अलग बैरक के साथ मोबाइल फोन तक की सुविधा उपलब्ध करा रखी है। इन सुविधाओं के एवज में बंदियों से मोटी रकम वसूल की जा रही है। जेल अफसरों के साथ कैदी रायटर भी पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। कैदी रायटर विजय कहता है वह अधिकारियो को कमा कर देता है। वह उसका कुछ नही बिगाड़ सकते है। मुलाहिजा में यह कैदी रायटर बंदियों से हैसियत के हिसाब से खुलेआम वसूली करता है। इसके साथ ही पीसीओ में इमरजेंसी कॉल के नाम प्रति कॉल दो सौ रुपये वसूल करता है। यही नही यह रायटर कैदी बन्दियों को नियमो को दर किनार करके अनाप शनाप तरीके से कॉल कराता है। इसी प्रकार हवालात प्रभारी डिप्टी जेलर ने बाइक बोट घोटाले के आरोपियों की रिहाई में लाखों के वारे न्यारे कर डाले। सूत्रों की मानें तो इस जेल में कमाऊ जगहों पर लगे हेड वार्डर व वार्डर की महीनों डयूटी नही बदली जाती है। जेल मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए अफसरों के खिलाफ क?ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button