राम मंदिर निर्माण के लिए 08 करोड़ रुपए एकत्रित-सुनील दत्त जैन

अजमेर के श्री अनादि धाम आश्रम की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए दो लाख 51 हजार की राशि समर्पित। अब तक 8 करोड़ रुपए एकत्रित हुए।होंडा के 54 स्कूटरों की राशि हड़पने का आरोप। अधिकृत डीलर सर्वेश्वर पाल सहगल ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई।

एस0 पी0 मित्तल

अजमेर – 26 फरवरी को अजमेर के लोहागल रोड स्थित श्री अनादि धाम आश्रम की ओर से अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए दो लाख 51 हजार रुपए की राशि का चैक विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों को दिया गया। आश्रम परिसर में आयोजित समारोह में आश्रम की प्रमुख स्वामी अनादि सरस्वती ने विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारी उमा शंकर शर्मा, संघ के प्रचारक धर्म राज, नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, एडवोकेट शशिप्रकाश इंदौरिया, लेखराज सिंह राठौड़ आदि को चैक भेंट किया।

इस अवसर पर स्वामी अनादि ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल पर भव्य मंदिर बनना देश के हर नागरिक के लिए गौरवान्वित करने वाली बात है। उनके आश्रम की ओर से यह मामूली राशि है, लेकिन सभी भक्तों ने श्रद्धा और आस्था का साथ राशि दी है। इसमें से 51 हजार रुपए उन्होंने स्वयं की ओर से समर्पित किए हैं। स्वामी अनादि ने कहा कि वे स्वयं भी अयोध्या जाकर मंदिर निर्माण में सेवा का काम करेंगी। इस अवसर पर विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारी उमा शंकर शर्मा ने कहा कि भले ही समर्पण राशि कम हो लेकिन इसके पीछे राम भक्तों की श्रद्धा देखी जा सकती है। अपने आश्रम के माध्यम से स्वामी अनादि ने जो दो लाख 51 हजार रुपए की राशि दी है उसका धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व है।

अब तक 8 करोड़ रुपए एकत्रित:-
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अजमेर महानगर के संघचालक सुनील दत्त जैन ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए अजमेर में अभी तक 8 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अब धन संग्रह का अभियान भी समाप्त हो गया है, जिन लोगों ने पूर्व में संकल्प लिया था उनकी राशि ली जा रही है। 20 हजार रुपए से अधिक राशि का चैक लिया गया है, जबकि घर घर से एकत्रित राशि की एवज में निर्धारित राशि के कूपन दिए गए हैं। जैन ने बताया कि एकत्रित राशि प्रतिदिन राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खाते में जमा करवाई जाती रही। उन्होंने कहा कि अजमेर में उम्मीद से ज्यादा धन संग्रह हुआ है। हालांकि कोरोना काल और लॉकडाउन की वजह से कारोबार प्रभावी रहा, लेकिन फिर भी राम भक्तों ने मंदिर निर्माण के लिए राशि समर्पित की है।

पुलिस में रिपोर्ट:-
सुप्रसिद्ध होड़ा स्कूटर कंपनी के अजमेर के अधिकृत डीलर सर्वेश्वर पाल सहगल ने स्थानीय अलवरगेट पुलिस स्टेशन पर एक रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस रिपोर्ट में अजमेर के फॉयसागर रोड स्थित सरोज मोटर के संचालक बृजेश सेन और भाई राजेश सेन पर 25 लाख रुपए की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों भाईयों के पास कंपनी के 54 स्कूटर अमानत के तौर पर थे, लेकिन उन्होंने स्कूटरों को नकद बेचकर बाकी राशि कंपनी में जमा नहीं करवाई। दोनों भाइयों का कृत्य धोखाड़ीपूर्ण है। पुलिस ने सहगल की रिपोर्ट पर बृजेश सेन और राजेश सेन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 54 स्कूटरों की राशि 25 लाख रुपए बताई गई है। इस मामले में गंभीर बात ये भी है कि जिन लोगों ने सरोज मोटर से स्कूटर खरीदे उन्हें आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। चंूकि दोनों भाईयों ने स्कूटरों की राशि कंपनी में जमा नहीं करवाई इसलिए ट्रांसपोर्ट विभाग से रजिस्ट्रेशन आदि के कागज़ात नहीं मिल रहे हैं। पीडि़त उपभोक्ताओं ने भी इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button