सुकन्या समृद्धि खाता खुलवायें बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनायें

बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के अंतर्गत 10 वर्ष तक की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिये सुकन्या समृद्धि खाता खुलवायें।

    बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ व समृद्ध सुकन्या, समृद्ध समाज के तहत माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से सुकन्या समृद्धि योजना प्रमुख है जिसमें देश की बेटियों की उच्च शिक्षा और शादी के लिये बचत करने के लिहाज से 0-10 वर्ष तक की बालिकाओं का न्यूनतम धनराशि रु0 250/- से सुकन्या समृद्धि खाता खोला जा सकता है। उपरोक्त खाते में 14 वर्ष तक प्रत्येक वर्ष न्यूनतम धनराशि रु0 250/- व अधिकतम धनराशि रु0 1,50,000/- जमा कर सकते हैं। प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिये ब्याज का निर्धारण भारत सरकार द्वारा किया जाता है व वर्तमान में भारत सरकार द्वारा ब्याज दर 7.6% निर्धारित किया गया है।

सुकन्या समृद्धि योजना डिजिटल अकाउंट के माध्यम से किया जा सकेगा पैसा जमा –

भारतीय डाकघर द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार ने बेटियों की शिक्षा तथा उनके विवाह के लिए आरंभ की थी। इस योजना के अंतर्गत पैसों का भुगतान करने के लिए पोस्ट ऑफिस जाना पड़ता है। पर अब भारतीय डाक घर द्वारा डिजिटल अकाउंट लांच किया गया है। इस डिजिटल अकाउंट के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में पैसे जमा किए जाएंगे। अब पोस्ट ऑफिस में भी अन्य बैंकों की तरह डिजिटल सेविंग अकाउंट सेवा शुरू की गई है। इस डिजिटल अकाउंट की वजह से अब खाताधारकों को खाते में पैसे जमा करने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। वह अपने मोबाइल के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।यह डिजिटल अकाउंट खोलने के लिए भी आपको पोस्ट ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। इस अकाउंट को आधार कार्ड तथा पैन कार्ड के माध्यम से घर बैठे खोला जा सकता है और पोस्ट ऑफिस की किसी भी स्कीम में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। यह डिजिटल अकाउंट 1 साल के लिए वैध है।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत कितनी बेटियों को लाभ मिल सकता है..?

सुकन्या समृद्धि योजना 2021 के अंतर्गत केवल एक परिवार की दो बेटियों को ही लाभ मिल सकता है। यदि एक परिवार में 2 से अधिक बेटियां हैं तो इस योजना का लाभ केवल उस परिवार की दो बेटियां ही उठा सकते हैं। लेकिन यदि किसी परिवार में जुड़वा बेटियां हैं तो उन्हें इस योजना का लाभ अलग-अलग मिलेगा यानी कि फिर उस परिवार की तीन बेटियां लाभ उठा पाएंगी। जुड़वा बेटियों की गिनती एक ही होगी लेकिन उनको लाभ अलग-अलग दिया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत वह सभी लोग अपनी बेटी का खाता खोल सकते हैं जो अपनी बेटी की शादी तथा पढ़ाई के लिए पैसा जमा करना चाहते हैं। आपको बता दें इस योजना के अंतर्गत 10 साल से कम की आयु की कन्याओं का खाता खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना को सरकार द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आरंभ किया गया है।

   उक्त योजना को सफल बनाने हेतु एवं देश की बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिये लखनऊ जीपीओ द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कोई भी ग्राहक सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने हेतु किसी भी सहयोग के लिये हमारे कार्यालय के डिप्टी चीफ पोस्टमास्टर श्री बृजेश कुमार शर्मा (मो0 8840187767), डिप्टी पोस्टमास्टर (बचत बैंक) विनय श्रीवास्तव (मो0 9450448060) एवं जनसंपर्क निरीक्षक (डाक) सुनील कुमार (मो0 8840168256) से संपर्क कर सकते हैं जो ग्राहकों को विस्तृत जानकारी देंगे एवं खाता खुलवाने में हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button