किसान सम्मान पुरस्कार 10 जुलाई तक जमा करें आवेदन

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि किसान सम्मान पुरस्कार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु खरीफ 2021 में धान एवं उर्द की फसलों हेतु कृषकों का चयन खेत की क्राॅप क्रटिंग के आधार पर किया जाना है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि किसान सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन फार्म पूर्णकर सम्बंधित विकासखण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार अथवा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अयोध्या कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित 10 रू0 शुल्क सहित राजकीय कृषि बीज भण्डार गोदाम में अथवा उप संभागीय कृषि बीज भण्डार कार्यालय में दिनांक 10 जुलाई 2021 तक फोटो सहित आवेदन जमा करें। इसके पश्चात किसी आवेदन पर विचार नही किया जायेगा और अधिक जानकारी नजदीकी राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी से सम्पर्क कर सकते है। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक अयोध्या ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button