शेयर बाजार में तेजी जारी रहने की संभावना

भारतीय शेयर बाजार कहते ही तीन तस्वीरें दिमाग में बनने लगती हैं। एक ऊंची बिल्डिंग जिस पर एक डिस्पिले लगी है। इस डिस्पिले पर लाल और हरे अक्षरों में कुछ शब्द इधर से उधर लगातार तेजी से चलते रहते हैं। दूसरी एक सांड की मूर्ति. तीसरी तस्वीर कान पर फोन लगाए और कंप्यूटर में लगातार कुछ टाइप कर रहे लोगों की, ये तीनों तस्वीर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) से जुड़ी हैं।

इस हफ्ते रिकॉर्ड हाई लेवल पर गए घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रह सकती है।उन्होंने कहा कि तेजी वाले सेंटिमेंट में निफ्टी 15,500 से 16,000 पॉइंट के दायरे में रह सकता है। साथ ही कोविड से जुड़ी पाबंदियां हटने से सोने की डिमांड बढ़ेगी। इससे सोने का भाव 49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का लेवल पार करता नजर आ सकता है।

निवेशकों के लिए यह हफ्ता निवेश के लिहाज से काफी अहम है। क्योंकि IPO के साथ-साथ घरेलू आर्थिक आंकड़े भी जारी होंगे। इससे एक तरफ जहां निवेश के मौके होंगे वहीं बाजार के सेंटीमेंट में भी बदलाव की संभावना है, जो रिकॉर्ड हआ पर कारोबार कर रहा है।

बीते हफ्ते की बात करें तो शेयर बाजार में सपाट कारोबार हुआ था। सेंसेक्स 374 पॉइंट चढ़कर 52,474 पर और निफ्टी 129 पॉइंट ऊपर 15,799 पर बंद हुआ। इस दौरान IT सेक्टर के शेयरों ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिए। निफ्टी IT इंडेक्स 4.5% बढ़कर 28,217 पॉइंट पर पहुंच गया है। वहीं, बैंकिंग शेयरों ने निवेशकों निराश किया। बैंकिंग इंडेक्स 244 पॉइंट गिर गया है।

ऐसे में आने वाला हफ्ता निवेश के लिए काफी खास रहने वाला है। क्योंकि सोमवार यानी 14 जून से प्राइमरी मार्केट में श्याम मेटालिक्स और सोना कॉमस्टार के IPO खुलेंगे। साथ ही रिटेल और थोक महंगाई के आंकड़े भी जारी होंगे। तो आइए जान लेतें हैं खास इवेंट्स के बारे में…

  • बाजार में विदेशी निवेश: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर मार्केट में जून में अब तक 4,788 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू बाजार में खरीदारी का सेंटिमेंट मई के दूसरे हाफ से ही जारी है। नतीजतन, बीते एक महीने में बाजार 7% से ज्यादा ऊपर भागा है।
  • अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती: दुनियाभर के मार्केट्स की नजर 16 जून को आने वाले फेड रिजर्व के फैसले पर होगी। जिसमें ब्याज दरों पर फैसला होना है।
  • कोरोना के मामले: देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 5.78% से घटकर 4.39% हो गई है। वहीं रिकवरी रेट 93.38% से बढ़कर 95.97% हो गई है। शनिवार को कोरोना के 80,487 मामले सामने आए। इस दौरान 3,300 लोगों की मौत हुई और 1 लाख 32 हजार 576 लोग ठीक भी हुए।
  • घरेलू आर्थिक आंकड़े: सरकार इस हफ्ते महंगाई के आंकड़े जारी करेगी। इसमें मई के दौरान रिटेल और थोक महंगाई की दर बताई जाएगी। साथ ही ट्रेड डेटा भी जारी किए जाएंगे।
  • हफ्तेभर में 4 IPO खुलेंगे: निवेशकों को इस हफ्ते IPO में निवेश के अवसर मिलेंगे। क्योंकि चार कंपनियां श्याम मेटालिक्स, सोना कॉमस्टार, डोडला डेयरी और किम्स हॉस्पिटल्स IPO लॉन्च करेंगी। इनमें से श्याम मेटालिक्स और सोना कॉमस्टार के इश्यू 14 जून और बाकी के 16 जून के ओपन होंगे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button