प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का किया आह्वान

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने सरकार के खिलाफ जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरने का कार्यकर्ताओं से किया आह्वान।आम आदमी पार्टी के गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन।निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। बैठक का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने किया। मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह रहे।प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 50 प्रतिशत आबादी महिला है। महिलाओं ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई और चुनाव के वक्त बड़ी-बड़ी महिलाओं के सम्मान और रक्षा की बातें की गई यहां तक की रात में 12:00 बजे की महिलाएं सोने लादकर स्कूटी से निकल सकती हैं ।

इस प्रकार की झूठी बातों से महिलाओं को ठगा गया आज सच्चाई यह है कि सुबह का कोई भी अखबार किसी भी जिले और गांव का उठा लीजिए महिलाओं के खिलाफ तमाम अत्याचार दरिंदगी उत्पीड़न की खबरों से रूह कांप जाती है, आज हम सब मिलकर एक संकल्प करते हैं उत्तर प्रदेश के अंदर छोटी से छोटी हो या बड़ी महिलाओं के सम्मान और अपराध की घटनाओं पर हम सब एकजुट होकर गांव से लेकर जिले और जिले से लेकर लखनऊ तक हर जगह सड़क पर उतर कर उनके हक और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। बैठक में पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल, दिनेश सिंह पटेल, के साथ पूरे प्रदेश से आई महिला कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button