प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर सपा की प्रदेश कार्यकारिणी भंग

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी,अध्यक्ष समेत सभी जिला, एवं विधान सभा अध्यक्ष महानगर कार्यकारिणी,सभी युवा संगठनों, महिला सभा सहित सभी प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी को भी भंग किया है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर अन्य सभी कार्यकारिणी भंग कर दी है। उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राज्य कार्यकारिणी के साथ ही लोहिया वाहिनी, छात्र सभा, यूथ ब्रिगेड सहित अन्य सभी फ्रंटल संगठनों की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।माना जा रहा है कि पार्टी कार्य परिषद सम्मेलन के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन अगस्त के अंतिम सप्ताह अथवा सितंबर में होगा। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही कार्यकारिणी भंग करने की संभावना जताई जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button