Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश थूकना मना है जुर्माना 250

थूकना मना है जुर्माना 250

796
थूकना मना है जुर्माना 250
थूकना मना है जुर्माना 250

थूकना मना है जुर्माना 250

नगर निगम का 23 फरवरी से 01 मार्च तक ‘थूकना मना है’ विशेष अभियान।थूकना, खुले में पेशाब या मल त्यागने पर 250 रुपये जुर्माना,दिया जायेगा‘मि. या मिसेज पीकू’ का खिताब।

लखनऊ। लखनऊ शहर में आयोजित जी20 के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता को भविष्य हेतु भी बनाए रखने के लिए 23 फरवरी से 01 मार्च तक ‘थूकना मना है’ नाम से विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाये जाने वाले इस अभियान में नगर निगम लखनऊ में किए गए सौंदर्यीकरण को खराब करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।अवगत कराया गया कि नगरों को Good to Great बनाने का प्रयास निरंतर चल रहा है। इसी क्रम में वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने हेतु दृढ़संकल्पित है। इस उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ में जी20 का आयोजन तथा जी20 कॉरीडोर का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किया गया था। अब उसकी निरन्तरता को बनाये रखना भी अति आवश्यक है जिसके लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।अभियान का प्रमुख उद्देश्य जी20 के अन्तर्गत किये गये सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता बनाये रखना है। जिसके अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की गाइडलाइन के मानको के अनुसार साफ-सफाई, litter free zone, Red & yellow Spot, open urination के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जायेगा।

READ MORE-संकल्प पूर्ण करने का बजट-भूपेन्द्र चौधरी

250 रुपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश दोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। रेड एवं येलो स्पॉट पर थूकते हुए पकड़े जाने पर 250 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसी तरह नो गार्बेज जोन में यदि गंदगी फैलाते पकड़े जाते हैं तो 250 रुपये जुर्माना अदा करना पड़ेगा। इस अभियान के दौरान मौके पर ही चालान भी काटा जायेगा। खुले में थूकने वाले को Mr/Ms Pikoo (पीकू) का खिताब देकर सम्मानित किया जायेगा।

  1. उपरोक्त के अतिरिक्त “थूकना मना है“ अभियान के अन्तर्गत आटो यूनियन के अध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन एवं मुख्य मार्ग पर आटो रैली का आयोजन किया जाएगा।
  2. जी20 समिट कॉरिडोर के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंटस्/अस्थायी स्मारकों के पास एस.बी.एम. ब्रांडिंग एवं खुले में थूकने पर जुर्माना का प्रावधान हेतु होर्डिंग लगाई जाएंगी।
  3. रेडियो/पब्लिक एनाउन्समेंट द्वारा खुले में थूकने पर लगाये जाने वाले जुर्माने की जानकारी दी जाएगी।
  4. पुलिस प्रशासन का अभियान में समर्थन और समन्वय स्थापित किया जाएगा।
  5. नगर विकास की बसों/स्थानीय बसों/ऑटो पर थूकने पर जुर्माने का संदेश बस पैनल के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा।
  6. स्थानीय एन.जी.ओ. को शामिल कर व्यापक जागरूकता और सार्वजनिक सहभागिता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  7. “थूकना मना है“ अभियान के प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेशन एवं टी-शर्ट वितरित की जायेगी।
    अभियान को व्यापक एवं सफलतापूर्वक क्रियान्वित किए जाने हेतु नगर निगम लखनऊ के समस्त क्षेत्रो में जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में जोनल सेनेटरी आफिसर, कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षको की क्षेत्रवार तैनाती की गयी है।

थूकना मना है जुर्माना 250