सुकन्या समृद्धि योजना हेतु विशेष हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत

लखनऊ जीपीओ द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना हेतु विशेष हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत।

“बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ” के महत्व को चरितार्थ करने वाली सुकन्या समृद्धि योजना को जन-जन तक पहुचाने हेतु लखनऊ जीपीओ में “सशक्त बेटियाँ सशक्त समाज” अभियान का उदघाटन समारोह एवं विशेष हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र विवेक कुमार दक्ष द्वारा किया गया। इस समारोह में लखनऊ जीपीओ से संबन्धित सुकन्या योजना हेल्पलाइन नंबर 9454838599 की शुरुआत की गई।

नवरात्रि के पावन अवसर पर पोस्ट मास्टर जनरल लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र विवेक कुमार दक्ष द्वारा 21 कन्याओ को सुकन्या समृद्धि की पासबुक प्रदान करते हुये “ नवरात्रि नौ दिन सुरक्षा हर दिन” का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, प्रबंध निदेशक ओडीओपी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त के.एस.बाजपेयी, चीफ़ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ, ए.पी.अस्थाना. सहायक निदेशक लखनऊ (मुख्यालय) परिक्षेत्र, युवराज सिंह डिप्टी चीफ़ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button