सपा ने मनायी संत गाडगे जयंती

लखनऊ – समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संत गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण किया।महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि संत गाडगे आजीवन सामाजिक विषमता और अन्याय के खिलाफ संघर्षरत रहे। वे समाज को जागरूक करते रहे। संत गाडगे व्यर्थ के कर्मकाण्डी एवं खोखली परम्पराओं से दूर रहे। अस्पृश्यता और जाति प्रथा के वे प्रबल विरोधी थे।


श्री यादव ने कहा कि संत गाडगे ने अपने समाज में शिक्षा का प्रकाश फैलाने के लिये 31 शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। बाबा गाडगे का बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर से भी निकट सम्बंध था। संत गाडगे का सम्पूर्ण जीवन और कार्य पूरे भारत के लिये प्रेरणास्रोत है।संत गाडगे जयंती समारोह में सर्वश्री पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, मनोज पाण्डेय एवं संजय गर्ग विधायक, अरविन्द कुमार सिंह सदस्य विधान परिषद, डाॅ0 रामकरन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहियावाहिनी, अरविन्द गिरी प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा भी कार्यक्रम में शामिल रहे।


इस अवसर पर डाॅ0 भूपेन्द्र दिवाकर प्रदेश महासचिव अनुसूचति जाति प्रकोष्ठ, सुनील दिवाकर, सोनू कन्नौजिया, निखिल कन्नौजिया, सतीश शर्मा समर, शरद कन्नौजिया, मोनू कन्नौजिया पार्षद, विनोद कन्नौजिया, प्रवीण दिवाकर, राहुल कन्नौजिया, डाॅ0 विकासदीप वर्मा, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया, अनूप निर्मल, सुमन दिवाकर, जय प्रकाश दिवाकर, श्रवण कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, हनुमान कन्नौजिया, धर्मेन्द्र कन्नौजिया, रजनीश कन्नौजिया, आर कन्नौजिया, धर्मेन्द्र कन्नौजिया, राम सागर यादव, अमन चौधरी, वीरू पाल, हरिकेश पहलवान आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button