सहारनपुर पुलिस ने तस्करों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस ने 9 शातिर नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 930 ग्राम नाजायज चरस व 10 ग्राम स्मैक बरामद किया है।

न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेंसी)

सहारनपुर। सहारनपुर थाना चिलकाना सहारनपुर पुलिस द्वारा 09 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 930 ग्राम नाजायज चरस व 10 ग्राम स्मैक बरामद किया है ।सहारनपुर पुलिस ने अवगत कराया है कि वरिष्ट पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वार अपराधियो एवं नशा तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत, राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर एवं नीरज सिंह क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण मे एवं सत्येन्द्र कुमार राय थानाध्यक्ष थाना चिलकाना के कुशल नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस द्वारा चैकिग/गस्त के दौरान दिनांक 27.05.2022 को मुखबिर खास की सूचना पर जंगल ग्राम दूमझेडा से समय करीब 17.10 बजे 09 अभियुक्तगणो को 930 ग्राम चरस व 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किये हैं उन अभियुक्तगणो में-
1-अभियुक्त खलील पुत्र जमील निवासी दौलतपुर थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा सम्बन्धित मु0अ0सं0 152/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 120 ग्राम चरस अवैध बरामद हुई।
2-अभियुक्त मन्नवर पुत्र नवाब अली निवासी रायपुर थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा सम्बन्धित मु0अ0सं0 153/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 110 ग्राम चरस अवैध बरामद किया।
3-अभियुक्त मन्नवर पुत्र महबूब निवासी दूधगढ थाना चिलकाना जिला सहारनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 154/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 120 ग्राम चरस अवैध बरामद की।
4-अभियुक्त इरशाद पुत्र युनुस निवासी गौराबनी थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर हरियाणा सम्बन्धित मु0अ0सं0 155/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 120 ग्राम चरस अवैध बरामद हुई।
5-अभियुक्त दिलशाद पुत्र फतेहदीन निवासी रतौली थाना सडोरा जिला यमुनानगर हरियाणा सम्बन्धित मु0अ0सं0 156/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 115 ग्राम चरस अवैध बरामद हुई।
6-अभियुक्त राशिद पुत्र अशरफ निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 157/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 120 ग्राम चरस अवैध बरामद किया।
7-अभियुक्त अभिषेक पुत्र इन्द्रपाल निवासी तीर्थनगर टपरी थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा सम्बन्धित मु0अ0सं0 158/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 110 ग्राम चरस अवैध बरामद।
8-अभियुक्त दीपक पुत्र राजपाल निवासी तीर्थनगर टपरी थाना सदर जिला यमुनानगर हरियाणा सम्बन्धित मु0अ0सं0 159/22 धारा 8/20 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 115 ग्राम चरस अवैध बरामद किया।
9-अभियुक्त रियाज उर्फ छोटा पुत्र निसार नि0 ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर सम्बन्धित मु0अ0सं0 160/22 धारा 8/21 NDPS ACT थाना चिलकाना जिला सहारनपुर बरामदगी 10 ग्राम स्मैक अवैध बरामद हुआ।
सभी अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 930 ग्राम चरस अवैध व 10 ग्राम स्मैक अवैध बरामद हुआ है। अभियुक्तगण को समय से मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button