पुण्यतिथि पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

विधायक ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि व किया पौधरोपण। पुण्यतिथि पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी। भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।

अयोध्या \भेलसर। बुधवार को रुदौली भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने बसौढ़ी स्थित पौधशाला पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर विधायक ने नीम और पीपल का पौध भी लगाया।

विधायक ने कहा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने वर्ष 1951 में अखंड भारत का सपना लेकर जनसंघ की स्थापना की थी जो अब भाजपा के रूप में आज इस देश की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा देश की एकता और अखंडता के लिए सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को कार्यकर्ता हमेशा याद करता रहेगा।कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का सपना डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था।

उस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा कर दिखाया है। मवई भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे। वे मानवता के उपासक एवं सिद्धांतवादी थे। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्मल शर्मा,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,वन दरोगा नरेंद्र राव,विवेक गुप्ता,समाजसेवी जगन्नाथ यादव,राम जी यादव आदि लोगो ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button