भाजपा का फिर से चौंकाने वाला फैसला शिंदे मुख्यमंत्री तो देवेंद्र उप मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम में भाजपा ने फिर से चौंकाने वाला फैसला किया है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, वहीं उनके साथ देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। भाजपा के इस फैसले से सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हैं। क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस बार उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है।शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस को डिप्‍टी सीएम पद मिलने से पूरे देश में जबरदस्त सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि देवेंद्र फडणवीस ने व्‍यक्तिगत तौर पर सरकार से बाहर रहने की बात कही थी लेकिन केंद्रीय नेतृत्‍व के कहने पर उन्‍होंने उप-मुख्‍यमंत्री के तौर पर सरकार में शामिल होने का फैसला किया।

महाराष्‍ट्र की राजनीत‍ि में महा उथल-पुथल हुआ है। भाजपा के सहयोग से श‍िवसेना के बागी एकनाथ शिंदे महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री बने। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की। इससे पहले एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।राज्‍यपाल से मुलाकात के बाद प्रेसवार्ता में देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि इस सरकार में ना तो कोई घटी थी और ना ही कोई काम दिखाई पड़ रहा था जो काम पहले से शुरू किए गए थे सिर्फ उन्हीं को धीरे-धीरे पूरा करने की कोशिश कर रही थी। ठाकरे सरकार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम गैंग से जुड़े हुए लोगों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल रखना चाह रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button