शिवपाल ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर मांगा “रिकॉर्ड जीत” का उपहार

शिवपाल ने बर्थडे गिफ्ट के तौर पर मांगा “रिकॉर्ड जीत” का उपहार। बाईस में बाइसिकल,क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मतदाताओं ने भारी अंतर से जीत का दिया भरोसा।शिवपाल का गांव वालों ने किया जोरदार स्वागत।

इटावा। जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा-प्रसपा गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर तीन गांवों का भ्रमण किया और वोट मांगे। उन्होंने अपने वोटरों से कहा है कि 10 मार्च को जब चुनाव के नतीजे आए तो उनकी जीत का अंतर रिकॉर्ड होना चाहिए। लोगों ने अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ भारी मतों से जिताने का भरोसा भी दिलाया।भावलपुर में प्रधान सर्वेश यादव ने अपने आवास पर समारोहपूर्वक पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। जसवंत नगर के ब्लॉक प्रमुख अनुज कुमार यादव उर्फ मोंटी, रुकुनपुर के प्रधान शीलेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू यादव और उनके सैकड़ों समर्थकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सपा-प्रसपा गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर तीन गांवों का भ्रमण किया और वोट मांगे। उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि 10 मार्च को जब चुनाव के नतीजे आये तो उनकी जीत का अंतर रिकॉर्ड होना चाहिए। लोगों ने अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ भारी मतों से जिताने का भरोसा भी दिलाया। भावलपुर में प्रधान सर्वेश यादव ने अपने आवास पर समारोहपूर्वक पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया। जसवंतनगर के ब्लॉक प्रमुख अनुज कुमार यादव उर्फ मोंटी, रुकुनपुर के प्रधान शीलेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू यादव और उनके सैकड़ों समर्थकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गांव वालों ने शिवपाल सिंह यादव से नाली बनवाने और खड़ंजा लगवाने की मांग की। उन्होंने 10 मार्च के बाद सारी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया।
भावलपुर गांव से निकल कर खेड़ा धौलपुर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का गांव वालों ने जोरदार स्वागत किया। बघेल बिरादरी की बहुलता वाले इस गांव के बुजुर्गों ने शिवपाल सिंह यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन प्रधान वीरेंद्र कुमार बघेल ने किया। पूर्व प्रधान शिशु पाल सिंह, पूर्व अध्यापक जिलेदार सिंह, दीनदयाल बघेल, रामबाबू आदि ने गांव के बंद पड़े कॉपरेटिव बैंक को शुरू कराने और एनएचएआई के बोर्ड पर गांव का नाम खेड़ा धौलपुर लिखवाने की मांग की है।फुलरई गांव में भी शिवपाल सिंह यादव ने वोट मांगे। 1200 वोटरों वाले गांव में छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने की मांग की। गांव वालों ने बताया कि छुट्टा जानवरों से फसल को भारी नुकसान हुआ है। गांव में नाली और जल भराव की भी भारी दिक्कत है। शिवपाल सिंह यादव ने गांव निवासियों को सारी दिक्कतें दूर करने का भरोसा दिलाया है। कार्यकम में नगला रामसुंदर, नगला दत्ती और दुर्गापुर के लोग भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button