उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा विकास की सातवीं बैठक- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड की कार्यकारी समिति की सातवीं बैठक आयोजित

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड की कार्यकारी समिति की सातवीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोविड-19 के दृष्टिगत प्रशासनिक विभाग, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त शेष सदस्यों द्वारा वेबनार के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

मुख्य सचिव द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर यथोक्षित आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के क्रियाकलापों एवं उसके उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा बोर्ड का प्रशासनिक विभाग नियोजन विभाग के स्थान पर अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग किये जाने के क्रम में उ0प्र0 राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड का कार्यालय यूपीनेडा भवन, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में स्थापित कर 20 जनवरी, 2021 से संचालित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button