भाजपा सरकार का ‘धुआं निकल रहा है’

राजेन्द्र चौधरी

भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस लगातार महंगा हो रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। गायें सड़कों पर घूम रही है। भाजपा ने प्रदेश में बिजली का संकट पैदा किया है। स्मार्ट सिटी नहीं बनी। स्मार्ट मीटरों से बिजली का बिल बढ़ा दिया। जनता ने स्मार्ट मीटरों को उखाड़ कर फेंक दिया। रूपया नीचे जा रहा है। डालर महंगा हो रहा है। जैसे-जैसे डालर बढ़ेगा, चाय महंगी होती जायेगी। भाजपा की गलत नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण भाजपा की डबल इंजन सरकार का धुंआ निकल रहा है।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को धोखा देती है। लोकतंत्र से बेईमानी करती है। विरोधियों पर झूठे मुकदमें लगाकर परेशान करती हैं। छवि खराब करती है। भाजपा के लोग असंसदीय भाषा बोलते हैं। भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार खत्म कर दिया है। ये खराब भाषा का प्रयोग करते हैं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा भाषा और शब्दों के चयन का ध्यान रखा है। हमने कभी भी एक सीमा के बाहर जाकर विरोध नहीं किया। लेकिन भाजपा के लोगों ने लोकतंत्र की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। ये न किसी नेता का सम्मान करते हैं और न उसके सम्मान की परवाह करते है।

भाजपा के लोगों ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पूज्य शंकराचार्य जी का अपमान है। भाजपा सरकार में पूज्यनीय शंकराचार्य जी भी पीड़ित, दुःखी, अपमानित है। वह भी पीडीए हैं। हम सब शंकराचार्य जी के साथ हैं। आम जनता शंकराचार्य जी के साथ है। समाजवादी सरकार में पीडीए को बड़े पैमाने पर भागीदारी होगी। आधी आबादी, महिलाओं की भागीदारी होगी। भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है। सांसद में महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है। सरकार 2027 में महिला आरक्षण लागू कर दें।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के साथ अन्याय कर रही है। आम जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी नेताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने पीडीए के लोगों का फर्जी एनकाउण्टर किया है। भाजपा ने जो पाप किया है उसे भगवान देख रहे हैं। प्रभु श्रीराम देख रहे हैं। प्रभु श्रीराम की कृपा देखिए, इन्होंने चढ़ावे में घोटाला किया है वे पकड़े गये। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। इनके भ्रष्टाचार और लूट से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है।

Related Articles

Back to top button