भारत सरकार की फॉरेन्सिक साइन्स लैबोरेटरी में अधिकारी पद पर सी.एम.एस. छात्रा का चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की छात्रा मिनी चन्द्रा ने भारत सरकार की फॉरेन्सिक साइन्स लैबोरेटरी में सीनियर साइन्टिफिक ऑफीसर (लाई डिटेक्शन) के पद पर चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। डा. मिनी चन्द्रा का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से हुआ है, जिसके परिणाम अभी हाल ही में इसी माह जारी किये गये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने डा. मिनी चन्द्रा की अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डा. मिनी चन्द्रा ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय अपने माता-पिता एवं सी.एम.एस. शिक्षकों के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन एवं विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है, जिसने अपनी मेहनत, लगन व दृढ़संकल्प से ग्रुप-ए की गजटेड ऑफीसर बनकर अपने सपने को साकार किया है।


डा. मिनी चन्द्रा से अपनी सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. से ही प्राप्त की है। इन्होंने नर्सरी से लेकर स्नातक की पूरी शिक्षा सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से प्राप्त की। एक अनौपचारिक वार्ता ने डा. चन्द्रा ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूँ, सी.एम.एस. की बदौलत हूँ। मेरी प्रत्येक सफलता में सी.एम.एस. शिक्षा पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सी.एम.एस. ने मुझे बचपन से ही चुनौतियों का सामना कराना सिखाया, साथ ही अधिक से अधिक जानकारी व ज्ञान प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सी.एम.एस. में मुझे वैश्विक दृष्टिकोण मिला जिससे मेरे आत्मविश्वास का भरपूर विकास हुआ। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में विकास का अवसर उपलब्ध कराता है एवं भावी पीढ़ी का व्यक्तित्व विकास कर देश व समाज को प्रतिभावान व क्षमतावान नागरिक प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. शिक्षकों के कड़े परिश्रम व लगन की बदौलत ही विद्यालय के छात्र आज देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button