लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव से आज सांझी दुनिया, नागरिक समाज, लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ के प्रतिनिधिमण्डल ने समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में भेंट की और समाजवादी पार्टी पीडीए, इंडिया गठबंधन को पूर्ण समर्थन दिये जाने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व कुलपति डॉ0 रूपरेखा वर्मा, प्रो0 रमेश दीक्षित, पूर्व आईएएस हरिश्चन्द्र, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, पूर्व डीआईजी राजेन्द्र सिंह यादव तथा पूर्व जज बीडी नकवी शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमण्डल का कहना था कि देश में आपातकाल जैसी स्थिति है। नागरिक स्वतंत्रता पर आघात हो रहा है। भाजपा कैसे सरकारी लाभ का इस्तेमाल राजनीति में कर सकती है? उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी पीडीए सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अखिलेश यादव के प्रति समाज के बड़े वर्ग की आशा-आकांक्षाएं जुड़ी हुई है। लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ


अखिलेश यादव ने वार्ताक्रम में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में बने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से आवागमन में सुविधा हुई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाईन जैसी सुविधा की गई। तत्काल अपराध नियंत्रण के लिए डायल 100 पुलिस सेवा दी गयी। नागरिक सड़क सुरक्षा के लिए 108 एम्बूलेंस सेवा प्रदान की गई। बुनकरों के लिए फ्लैट रेट पर बिजली बिल की व्यवस्था की गई। बुनकर बाजार और छोटे उद्यमियों के सामान की बिक्री हेतु अवध शिल्प ग्राम की स्थापना की गई। बुन्देलखण्ड में सूखे से निपटने के लिए समाजवादी सरकार में खाद्य पैकेट बांटे गए थे और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अन्याय से त्रस्त है। छात्र-नौजवानों को जानबूझकर नौकरी नहीं दी जा रही है। आउटसोर्सिंग से संविदा भर्ती करके आरक्षण का पूरी तरह से समाप्त करने की साजिशें हो रही है। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केन्द्र की सरकार विदाई के लिए जनता तैयार है। लोकतंत्र बचाओ और संविधान बचाओ

Related Articles

Back to top button