संजय यादव बने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

न्यायमूर्ति संजय यादव बने इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश,सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने लिया फैसला मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवानिवृत्त होने के बाद अब इन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की संस्तुति की गई।

प्रयागराज – इलाहाबाद हाईकोर्ट के वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजय यादव अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। इससे पहले केंद्र सरकार ने संजय यादव को 14 अप्रैल, 2021 से हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। 08 जनवरी, 2021 को मध्यप्रदेश से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में उनका ट्रांसफर किया गया था। पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर ने अपने न्याय कक्ष में आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई थी।

जीवन परिचय – न्यायमूर्ति संजय यादव ने 25 अगस्त 1986 को वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया था। जबलपुर में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। मध्य प्रदेश के उप-महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया। न्यायमूर्ति संजय यादव को 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया। 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया। उन्हें 06 अक्टूबर, 2019 से 02 नवंबर, 2019 तक और 30 सितंबर, 2020 से 02 जनवरी, 2021 तक मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। सिविल, संवैधानिक व राजस्व मामलों के अधिवक्ता के रूप में वह प्रसिद्ध हैं। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button