संजय यादव बने हाईकोर्ट चीफ जस्टिस,राज्‍यपाल ने दिलाई शपथ

राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज न्‍यायमूर्ति संजय यादव को राजभवन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इससे पहले 14 अप्रैल से वह बतौर कार्यवाहक चीफ जस्टिस काम कर रहे थे।संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे। दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव अब मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उत्तर प्रदेश राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिन में 12 बजे न्यायमूर्ति संजय यादव को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दिनांक 13 जून 2021 को राजभवन, लखनऊ में मुख्य न्यायाधीश प्रयागराज संजय यादव को शपथ ग्रहण कराई तथा इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित व शुभकामनाएं देते हुए।

न्यायमूर्ति संजय यादव ने रविवार को राजभवन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश पद की शपथ ली। उनको राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के विधि एवं कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी एचसी अवस्थी तथा न्यायमूर्ति संजय यादव के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव का कार्यकाल इसी महीने की 25 तारीख तक ही है। इससे पहले वह 14 अप्रैल से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे।राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अब इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को यहीं मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से बीते गुरुवार को जारी अधिसूचना के बाद उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण और कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल 13 दिन का ही है। वह 25 जून 2021 को रिटायर होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी मुख्या न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना अपर सचिव विधि व न्याय राजिंदर कश्यप ने जारी की है।

1986 में अधिवक्‍ता के रूप में हुए पंजीकृत

इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के चीफ जस्टिस संजय यादव का जन्म 26 जून, 1961 को हुआ। 25 अगस्त, 1986 में वह अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू के साथ उन्‍होंने संवैधानिक मामलों में वकालत की। मार्च, 1999 से अक्टूबर, 2005 तक संजय यादव ने सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। वह मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।इसके बाद वह 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश उच्‍च न्‍यायालय के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए। फिर जनवरी, 2010 में स्थायी जज बने। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में वह दो बार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहे। संजय यादव 8 जनवरी, 2021 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के न्यायाधीश बने। फिर 14 अप्रैल, 2021 से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य कर रहे थे।


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव का जन्म 26 जून 1961 को हुआ है। वह 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू के साथ संवैधानिक मामलों में वकालत की।उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।

दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। इसके बाद यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button