Tuesday, March 31, 2026
Advertisement
Home राजनीति ऋषभ गुप्ता भाजपा छोड़ आरएलडी में शामिल

ऋषभ गुप्ता भाजपा छोड़ आरएलडी में शामिल

217

ऋषभ गुप्ता भाजपा छोड़ कर सैकड़ों लोगों के साथ आरएलडी में शामिल।

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय पर ऋषभ गुप्ता भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपने सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हुए। इनको शामिल कराने का विशेष योगदान युवा राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अंबुज पटेल का रहा।

इस मौके पर प्रदेश राष्ट्रीय लोकदल कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आरिफ महमूद मनोज सिंह प्रदेश राष्ट्रीय लोक दल के कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी नगर अध्यक्ष आशीष तिवारी रजनीकांत मिश्रा रमापति तिवारी प्रीति श्रीवास्तव वीरेंद्र तोमर सहित राष्ट्रीय लोक दल के नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर ख्वाजा तारिक ने श्री ऋषभ गुप्ता को लखनऊ का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया।