भाजपा हटाओ संकट मिटाओ-अखिलेश यादव

भाजपा सरकार युवाओं को नौकरी, रोजगार देने में नाकाम रही है। किसानों को उनका हक नहीं मिला। नौजवान और किसान नौकरी, रोजगार और अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहा है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान से लेकर हर वर्ग दुःखी है और निराश है। आज आगरा में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर भर्ती का पेपर लीक हो जाता है। भाजपा सरकार जानबूझ कर पेपर लीक कराती है। जिससे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े। भाजपा सरकार सिर्फ कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है। नौजवान निराश है। नौजवान अपनी डिग्रियां जलाकर आत्महत्या करने पर मजबूर है। भाजपा हटाओ, संकट मिटाओ का नारा देते कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान संकट में है। भाजपा सरकार लोकतंत्र खत्म कर रही है। संविधान विरोधी काम कर रही है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने संविधान में पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को जो हक दिया था उसे भाजपा सरकार ने छीना है। आज देश के सामने लोकतंत्र और संविधान बचाने की चुनौती है। भाजपा हटाओ संकट मिटाओ-अखिलेश यादव


अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि भाजपा ने कैसे चंडीगढ़ में वोट लूटने का काम किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। मजबूत है। एकजुट इंडिया गठबंधन भाजपा के एनडीए को हराएगा। आज किसान और नौजवान भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा है। किसानों और नौजवानों की ताकत से भाजपा सरकार घबराई हुई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा हारेगी। केन्द्र में इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों और नौजवानों को उनका हक और सम्मान दिलाएगी।सभी लोग जानते है कि इससे पहले भाजपा सरकार तीन काले कृषि कानून लेकर आयी थी। इन काले कानूनों के खिलाफ आन्दोलन में 800 से ज्यादा किसानों की जान चली गई। लेकिन भाजपा सरकार को उसका कोई दुःख नहीं हुआ। किसान एकजुट होकर काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा। किसानों की एकजुटता से घबराकर भाजपा सरकार ने तीनों काले कानूनों को वापस ले लिया। इंडिया गठबंधन और पीडीए की एकता भाजपा को हराने का काम करेगी। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। भाजपा हटाओ संकट मिटाओ-अखिलेश यादव

Related Articles

Back to top button