मुख्यमंत्रीजी के प्रयास से आक्सीजन की आपूर्ति में हुई रिकार्ड बृद्धि

रिकार्ड 1011.79 मीट्रिक टन आॅक्सीजन प्रदेश में बीते 24 घंटो में दी गई.रिफीलर्स को 632.96, मेडिकल कालेजांे को 301.80 तथा निजी चिकित्सालयों 77.03 मीट्रिक टन मिली आॅक्सीजन होम आईसोलेशन के 4604 मरीजों को मिली 32.475 मीट्रिक टन आॅक्सीजन.

लखनऊः- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयास से बीते 24 घंटो में प्रदेश के मेडिकल कालेजो, चिकित्सा संस्थानो, निजी अस्पतालों एवं रिफीलर्स को रिकार्ड 1011.79 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति की गयी है। सेल्फ प्रोडक्शन के तहत एयर सेपरेटर्स यूनिट्स के माध्यम से भी 88.84 मीट्रिक टन आॅक्सीजन आपूर्ति की गयी है तथा होम आईसोलेशन के 4604 मरीजों को भी कुल 32.475 मीट्रिक टन आक्सीजन की अपूर्ति सिलेण्डरो के माध्यम से बीते 24 घण्टों मे की गयी है।


अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने बीते 24 घंटे में हुई कुल 1011.79 मीट्रिक टन रिकार्ड आॅक्सीजन सप्लाई का ब्योरा देते हुए बताया कि इसमे से 632.96 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति रिफीलर्स को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गयी है। साथ ही 301.80 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की सप्लाई प्रदेश के मेडिकल कालेजांे व चिकित्सा संस्थानो को तथा 77.03 मीट्रिक टन आॅक्सीजन की आपूर्ति आॅक्सीजन सप्लायर्स द्वारा सीधे निजी चिकित्सालयों को की गई है।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर प्रदेश में आॅक्सीजन की मांग को तत्परता से पूरा करने के उद्देश्य से गृह विभाग में बने एक विशेष कन्ट्रोल रूम के माध्यम से आॅक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की आॅनलाइन मानीटरिंग की जा रही है। इस कन्ट्रोल रूम में गृह विभाग, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी लगातार 24 घंटे परस्पर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button