कच्ची शराब कारोबारियों ने मॉ बेटी की जमकर की पिटाई

दारू बनाने को लकड़ी ले जाने से रोकने पर कच्ची शराब कारोबारियों ने मॉ बेटी की जमकर की पिटाई।


अयोध्या। दारू बनाने को लकड़ी ले जाने से रोकना महिला व उसकी बेटी को पड़ा भारी।अबैध कच्ची शराब कारोबारियों ने महिला व उसकी बेटी की जमकर की पिटाई। चोटिल माँ बेटी ने रविवार तारुन थाने पहुँच इलाक़ाई पुलिस से शिकायत कर शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करने को गुहार लगायीं हैं।थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव पंचायत की डगराभारी निवासी महिला सुशीला पत्नी मनीराम निषाद ने आरोप लगाया कि उसके पट्टीदार संजय पुत्र पतिराम व उनके बेटे सुरेंद्र गूलर की सूखी लकड़ी अकेले दारू बनाने को उठा ले जा रहे थे।जिसमें उसका भी हिस्सा हैं।

महिला ने बिना बंटवारा किये लकड़ी अकेले ले जाने का विरोध किया तो उपरोक्त दोनो लोगो के अलावा संजय की बेटी अंतिमा व राम उजागिर की बेटी निशा ने मिलकर महिला सुशीला व उसकी बेटी को बेरहमी से उसके घर मे घुसकर उसे मारा पीटा। उधर पुलिस के आरोपियों के घर पहुँचने पर सभी लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुये।पीड़िता ने एसएसपी से शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button