दुष्कर्म का वांछितआरोपी गिरफ्तार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)। कोतवाली रूदौली की पुलिस ने शनिवार की सुबह रूदौली नहर कोठी पुल के पास से नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना में वांछित रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रूदौली पुलिस टीम अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रही थी तभी स्थानीय थाना पर धारा 366/363/376 एवम 3/4पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित(नाबालिग से दुष्कर्म की घटना में वांछित)आरोपी ऋतिक गुप्ता पुत्र अनुराग गुप्ता निवासी शुजागंज मजरे फगोली कुर्मियान रुदौली कोतवाली को उपनिरीक्षक अविनाश चन्द्र प्रभारी चौकी नयागंज व कांस्टेबल हेमंत यादव ने नहर कोठी रुदौली शारदा सहायक नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button