राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान

57
राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान
60,244 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा का ऐलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में तीव्रता लाते हुए ‘‘राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान’’ को प्रदेश के प्रत्येक बूथ एवं राजस्व गांव में क्रियान्वित  करने के लिए संकल्पित है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने लखनऊ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण मे वृक्षारोपण किया। इस पुनीत अवसर पर उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी तथा नेता कांग्रेस विधानमंडल दल आराधना मिश्रा मोना भी मौजूद रही।   राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान

ज्ञातव्य हो कि पिछले दिनों रायबरेली प्रवास के दौरान जननायक राहुल गांधी ने शहीद उपवन रायबरेली में ‘‘राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान’’ के तहत एक पीपल का वृक्ष रोपित किया था। इसी क्रम में अमेठी में नवनिर्वाचित सांसद मा0 किशोरी लाल शर्मा ने एक समय में पूरे जनपद में 17 हजार वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया  था। रायबरेली जनपद में पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी ने 20 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री मा0 अजय रायपिछले 1 माह में अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों में वृक्षारोपण को महत्व देते हुए वृक्षारोपण को महत्व दे रहे है।  मिशन मोड में शुरू किये गये ‘‘राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान’’ की प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर निरन्तर रिर्पोटिंग की जा रही है। पार्टी का लक्ष्य है कि वर्षा ऋतु के समाप्त होते-होते प्रदेश के सभी 1 लाख 62 हजार बूथों पर इस कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण का कार्य पूर्ण किया जाये।इस कार्यक्रम में प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डेय ने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों, जागरूक नागरिकों के साथ-साथ शैक्षिक संगठनों से अपील की है कि आपस में सामंजस्य बनाते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत यज्ञ को जन-जन तक पहुंचाएं और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करे।

श्री अविनाश पाण्डेय ने कहा कि विकास के नाम पर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों ने लाखों पेड़ कटवा दिये हैं, जिसका नतीजा यह है कि गर्मी के प्रकोप से पूरा देश एवं प्रदेश झुलस रहा है। मानसून का भी समय पर न आने का मुख्य कारण वृक्षों का काटा जाना अर्थात उनकी संख्या का कम होना ही है, जिस कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।  इस यातना से निजात केवल वृक्षारोपण से ही मिल सकता है इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ‘‘राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान’’ के जरिए इस पुनीत कार्य को कर रही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि हमें ना सिर्फ पेड़ लगाने हैं बल्कि अगले तीन वर्षों तक उनका संरक्षण भी करना है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व विधायक राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, राज बहादुर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, सेवादल कांग्रेस के मुख्य संगठक डॉ प्रमोद पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता, एड0 प्रदीप सिंह, सचिन रावत सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान