बीज विक्रेताओ के यहाॅ छापा 2 निलम्बित

अयोध्या। बीज विक्रेताओ के यहाॅ छापा 2 निलम्बित तथा 37 बीज तथा 7 कीटनाशी के नमूने ग्रहित किये गये।

आज दिनांक-03.06.2021 को अपर मुख्य सचिव कृषि उ0प्र0 शासन,लखनऊ के पत्र संख्या-1151/12-2-2021-एफ-42/2001 दिनांक-02-06-2021 के अनुपालन में जिलाधिकारी, अयोध्या के कार्यालय पत्रांक-71 दिनांक-03.06.2021 द्वारा जनपद मे कृषको को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर बीज उपलब्ध कराये जाने के क्रम में बीज निरीक्षक/अधिकारियो की तहसीलवार ड्यिूटी लगाई गयी। इसमेे बीज विक्रेताओं के यहाॅ छापा/निरीक्षण हेतु गठित बीज निरीक्षकों की टीम द्वारा जनपद मेें बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर काला बाजारी एवं बीज के अधिक मूल्य पर बिक्री किये जाने एवं संदिग्ध बीज नमूने ग्रहित किये जाने का निर्देश जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा दिया गया।

जिलाधिकारी ने संचालित वैक्सीनेशन कार्यों का लिया जायजा

जिला कृषि अधिकरी,अयोध्या बी0 के0 सिंह, ने अवगत कराया, कि इन्हे सदर तहसील, प्राविधिक अधिकारी भू0सं0,अयोध्या को बीकापर, सहायक निबन्धक सहकारिता को रूदौली , सहायक निदेशक मृदा परीक्षण को मिल्कीपुर एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सोहावल तहसील मे छापे हेतु जिलाधिकारी, अयोध्या द्वारा निर्देशित किया गया। छापे में बीज के 46 प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया एवं 37 बीज तथा 7 कीटनाशी के संदिग्ध नमूने ग्रहित किये गये जिसका परीक्षण विभिन्न प्रयोगशाला में कराया जायेगा। परीक्षण परिणाम अमानक प्राप्त होने पर लाईसेन्स निरस्त करने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जायेगी। निलम्बित व्यवसायियो के प्रतिष्ठानो का विवरण निम्नवत है:-

  1. मे0 चन्द्रा सीड कम्पनी, बाईपास, रायबरेली रोड ,अयोध्या-निरीक्षण के समय बिना किसी सूचना के दुकान बन्द मिली।
  2. मे0 चंचल कृषि सेवा केन्द्र ,बाईपास नवीन मण्डी गेट,अयोध्या-निरीक्षण के समय बिना किसी सूचना के दुकान बन्द मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button