पंजाब के मुख्यमंत्री आज करेंगे डॉ. गुरुप्रीत कौर से रचाएंगे शादी

अजय सिंह

पंजाब के सीएम भगवंत मान कल शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को वह चंडीगढ़ में शादी रचाएंगे। शादी समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई मंत्री, बड़े नेता और दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।आपको बता दें कि यह भगवंत मान की दूसरी शादी है। भगवंत का अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो चुका है। इंदरप्रीत अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। 48 वर्षीय भगवंत मान अब डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शादी करने जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार भगवंत मान की शादी का आयोजन चंडीगढ़ में होगा। शादी कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल सहित बहुत खास लोग ही शामिल होंगे।

बता दें कि भगवंत मान कॉमेडियन से राजनेता बने हैं। वह पहली बार 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद बने थे। उस समय उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर ने भी उनका प्रचार किया था। बताया जा रहा है कि 2015 में दोनों के बीच तलाक हो गया था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी संगरूर सीट से ही जीते थे। वह 2022 में आम आदमी पार्टी की ओर से ही पंजाब में सीएम पद के उम्मीदवार बने। 2022 विधानसभा चुनाव में जीत हासिल के बाद वह मुख्यमंत्री बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button