नवगठित विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

राज्यपाल ने नवगठित उ0प्र0 विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर सहित 4 अन्य को शपथ दिलाई।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहे उपस्थित।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में वरिष्ठ विधान सभा सदस्य श्री रमापति शास्त्री को नवगठित विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नई विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों को सदन में शपथ दिलाने हेतु नामित विधान सभा सदस्य सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, राम पाल वर्मा एवं माता प्रसाद पाण्डेय को भी शपथ ग्रहण करायी।कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद तथा अन्य सहयोगी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button