प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन रवाना

अयोध्या। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत प्रचार वाहन को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। आज 02 जुलाई को जनपद अयोध्या में कृषको को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अनुमन्य सुविधाओ, लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर श्री बी के0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी, श्री बी0पी0सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सदर, राजेश यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक आफ बड़ौदा, हिमाॅशु, अपर अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक आफ बड़ौदा, प्रतीक पाठक, जिला प्रबन्धक, एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी आफ इण्डिया लिमिटेड तथा जाहिद प्रभारी जन सेवा केन्द्र  ¼CSC½  उपस्थित थे। यह प्रचार वाहन जनपद के समस्त विकासखण्डो में भ्रमण करते हुये कृषको को उनकी फसलो को प्राकृतिक आपदाओ यथा बेमौसम वर्षा,चक्रवाती तूफान भूस्खलन,आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग आदि से किसानो की खराब होने वाली फसलो की क्षति पूर्ति हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत फसलो का बीमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा।

इसी सन्दर्भ में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ 2020 में सर्वाधिक क्षतिपूर्ति प्राप्त करने वाले कृषको यथा इकबाल खान-रू0 69924.41, अजीत सिंह-रू0 52836.00, राम जनम-रू0 50996.00,कृष्ण कुमार यादव-50770.00, शिवलाल वर्मा-रू0 47095.00,श्री राजाराम सिंह-रू0 46648.00,शबनम बानो-रू0 46251.00, राजेश कुमार तिवारी-रू0 46251.00,श्री सुन्दर लाल-रू0 44923.00 एवं राम तीर्थ-रू0 44860.00 के सम्मानित करते हुये प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा इस योजना के अन्तर्गत महत्वपूर्ण कार्य करने वाले कृषि विभाग से विवेक चन्द्र दूबे, व0सहा0 व अभिनव कुमार मिश्रा, क0सहा0 को भी सम्मानित करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

         जिलाधिकारी श्री झा द्वारा मौसम खरीफ 2021 के अन्तर्गत अधिसूचित फसल यथा धान तथा बागवानी हेतु केला का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा कराने हेतु अपील करते हुये अपने ग्राम पंचायत के सेवा क्षेत्र के बैंक शाखा,जन सेवा केन्द्र (ब्ैब्) भारत सरकार के (www.pmfby.gov.in)  पोर्टल अथवा क्रियान्वयक अभिकरण के अधिकृत बीमा मध्यस्थध् कार्यालय से सम्पर्क कर दिनांक-31.07.2021 के पूर्व फसल बीमा कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।


जिलाधिकारी द्वारा फसल नुकसान के सम्बन्ध में कृषको को सुझाव दिया गया कि वे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में फसला को हुई क्षति की 72 घन्टे के अन्दर टोल फ्री नं0 1800-889-6868 , सम्बन्धित बैंक शाखा,कृषिध्उद्यान विभाग कार्यालय अथवा क्राप इन्श्योरेन्स ऐप पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराये, ताकि उन्हे नियमानुसार सत्यापनध्आंकलन करने के उपरान्त बीमा कम्पनी से क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके। इस योजना के अन्तर्गत कृषको को किसी भी प्रकार की समस्याध्शिकायत हेतु बीमा कम्पनी द्वारा नामित तहसीलवार नोडल कर्मचारी यथा कु0 बबीता तहसील-सोहावल मो0 7460864208, विपिन कुमार तहसील-मिल्कीपुर मो0 6386582255, श्री गिरजेश पाण्डेय, तहसील-बीकापुर मो0 9569469816, श्री प्रशान्त मिश्रा, तहसील-सदर मो0 9532868487 एवं श्री धर्मेन्द्र प्रताप यादव, तहसील-रूदौली मो0 7398912025, प्रतीक पाठक, जिला प्रबन्धक, एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी आॅफ इण्डिया लिमिटेड मो0 8090868482 अथवा श्री जाहिद, प्रभारी जन सेवा केन्द्र   ¼CSC½   तथा जिला कृषि अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी से सम्पर्क करने हेतु जानकारी दिया गया।

किसान सम्मान पुरस्कार योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु खरीफ 2021 में धान एवं उर्द की फसलों हेतु कृषकों का चयन खेत की क्राॅप क्रटिंग के आधार पर किया जाना है। किसान भाईयों से अनुरोध है कि किसान सम्मान पुरस्कार हेतु आवेदन फार्म पूर्णकर सम्बंधित विकासखण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार अथवा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अयोध्या कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित 10 रू0 शुल्क सहित राजकीय कृषि बीज भण्डार गोदाम में अथवा उप संभागीय कृषि बीज भण्डार कार्यालय में दिनांक 10 जुलाई 2021 तक फोटो सहित आवेदन जमा करें। इसके पश्चात किसी आवेदन पर विचार नही किया जायेगा और अधिक जानकारी नजदीकी राजकीय कृषि बीज भण्डार प्रभारी से सम्पर्क कर सकते है। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक अयोध्या ने दी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button