लापता बालक को पुलिस ने 24 घण्टे में किया बरामद

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

भेलसर(अयोध्या)- मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सिवा का पुरवा मजरे उमापुर से लापता हुए बालक को पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर बरामद कर लिया।ग्राम सिवा का पुरवा के राम प्रसाद का 12 वर्षीय लड़का लवलेश सोमवार की शाम को शौच के लिये निकला था काफी देर तक जब वह वापस नही लौटा तो बालक के पिता ने मवई थाना पहुंच कर अपने पुत्र लवलेश के लापता होने की सूचना दी।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर धारा 364 के तहत मुकदमा दर्ज कर लवलेश की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिया।बुधवार को बाबा बाजार चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने लापता बालक को अमेठी जनपद के शुकुलबाजार से बरामद कर लिया।चौकी इंचार्ज ने बताया कि लवलेश को उसके पिता की सुपुर्दगी में कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button