Sunday, May 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की टेढ़ी नजर

बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की टेढ़ी नजर

210

सड़क पर बेवजह घूमने वालों पर पुलिस की टेढ़ी नजर,बगैर मास्क लगाये चार लोगों से वसूला जुर्माना,6 दो पहिया वाहनों का ई चालान.

अब्दुल जब्बार

भेलसर(अयोध्या) – लाकडाउन में दो पहिया वाहनों से बिना वजह सड़क पर फर्राटा भरने वालों पर पुलिस प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गयी हैं।मवई चौराहे पर आधा दर्जन दो पहिया वाहनों का चालान किया।
एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देश पर लाकडाउन में बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर अंकुश के लिये मवई थाना के उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह,उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने मवई चौराहे पर चेकिंग कर वाहन चालकों को चेतावनी दी और कई वाहनों का चालान किया।उन्होंने लोगों को हिदायत दी कि घरों से बाहर मत निकलें।अगर बहुत ही आवश्यक हो तो मुंह पर डबल मास्क लगाकर निकलें घर पर रहें सुरक्षित रहें।उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह ने बताया कि 6 दो पहिया वाहनों का आन लाइन चालान तथा बगैर मास्क लगाए घूम रहे चार लोगों का चालान कर आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया है।