हौसले के आगे पुलिसिया उत्पीड़न और ज्यादती न टिक सकी

डॉ0 हिलाल अहमद 

भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान के दूसरे दिन प्रदेश भर की समस्त विधान सभाओं में कांग्रेसजनों एवं भारी जनसमूह ने पैदल मार्च किया। कांग्रेसियों द्वारा निकाले गये मार्च के दौरान अधिकांश जनपदों में पुलिस ने आंदोलनकारियों को प्रशासन ने बल पूर्वक रोकने का प्रयास किया, कई स्थानों पर तीखी झड़प भी हुई और पुलिस द्वारा बल प्रयोग भी किया गया। लेकिन कांग्रेसजनों व जनता के हौसले के आगे पुलिसिया उत्पीड़न और ज्यादती टिक न सकी।


कांग्रेस के भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च भाजपा सरकार की विफलताओं के लेकर आयेजित किया गया। कांग्रेस ने सरकार से नौजवानों के ऊपर गिरी लाठियों का अन्नदाताओं के आसुओं का, दलितों पर हुए अत्याचारों का, बढ़ती हुई बेतहाशा मंहगाई, बढ़ती बेरोजगारी, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, पेट्रोल डीजल की किमतों में लगातार वृद्वि, कोरोनाकाल में सरकार की विफलता और भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा व छोटे मझोले व्यापारियों के बदहाली का हिसाब के सवाल पर अगस्त का्रंति दिवस से प्रेरणा लेकर किया गया।


मऊ जिले में भाजपा गद्दी छोड़ो आंदोलन में जिस तरीके से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर सरकार ने लाठी चलवाई है, उसका जबाव 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार को जरूर देगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि सरकार मुकदमें लगाये, लाठी चलवाये, कार्यकर्ताओं को जेल भेजवाए, कांग्रेस का कार्यकर्ता ना जेल जाने से डरता है, ना मुकदमें से। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आदित्यनाथ सरकार द्वारा यदि सबसे ज्यादा कोई प्रताड़ित किया गया तो वह प्रदेश का अन्नदाता किसान है। 2017 के चुनाव के समय वादा किया गया कि पूरा कर्जा माफ करेगें, लेकिन उसके बाद फसली ऋण और न जाने क्या-क्या नियम शर्ते लगा दी, सरकार झूठ बोलती रही, सभी को पता है, कर्ज माफी इवेंट में सैकड़ो करोड़ रूपए फूंक दिए गये और कर्ज माफ हुआ एक रूप्ए, दो रूप्ये, आठ रूपये।


सरकार किसानों की मेहनत से पैदा की गई फसल उत्पादन पर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन यह नही बता रही है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य क्यों नही मिला, क्योकि आदित्यनाथ जी को सच्चाई पता है, भले वह कितना ही झूठ बेले और सच्चाई यह है कि 80 प्रतिशत से ज्यादा किसानों को धान और गेहूं सरकारी क्रय केन्द्रे पर नही खरीदा गया। मजबूरन उसे औने-पौने दाम पर व्यापारियों को बेचना पड़ा।भारतीय जनता पार्टी की सरकार कितना झूठ बोलेगी आप अंदाजा लगा सकते है कांग्रेस सरकार की तमाम येजनाओं का नाम तो बदल दिया, लेकिन योजनाएं इसलिए बनाई गई थी कि लोगों को उससे सुविधा मिले, शुद्व पेयजल मिले, उस पर कोई काम नहीं, सिर्फ झूठ बोलना ही डबल इंजन की सरकार का काम बचा है।


आज आयोजित मार्च में प्रदेश भर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से लखनऊ के बक्शी का तालाब विधान सभा क्षेत्र में प्रदेश अध्यक्ष बाराबंकी की दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, लखनऊ की सरोजनी नगर विधान सभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दकी, अमरोहा और विधान सभा ठाकुरद्वारा मुरादाबाद विधान सभा क्षेत्र में पूर्व सांसद राशिद अल्वी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने ललितपुर विधानसभा, जालौन की उरई विधान सभा क्षेत्र में पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, ओम प्रकाश रिछारिया, पूर्व मंत्री विधानसभा बबीना झासी, आचार्य प्रमोद कृष्णम अनूप शहर, बुलन्दशहर जितेन्द्र बघेल, सचिव अ0भा0कांग्रेस विधान सभा मुरादनगर, गाजियाबाद,राकेश सचान, पूर्व सांसद फतेहपुर की आयाशाह विधान सभा, गाजियाबाद की मुरादनगर विधान सभा में पूर्व सांसद राजाराम पाल, व प्रदीप नरवाल, अ0भा0कांग्रेस कमेटी सचिव विधानसभा हमीरपुर में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च का नेतृत्व किया।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button