पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

भेलसर(अयोध्या)। जैसे जैसे पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे पुलिस प्रशासन भी पंचायत चुनाव को शांति व निष्पक्ष रूप से कराने के लिये कटिबद्ध नजर आ रहा है।
बुधवार को कोतवाल मवई विश्वनाथ यादव ने एसएसआई रामचेत यादव,सीआरपीएफ की इंस्पेक्टर रागिनी सिंह के साथ स्थानीय पुलिस तथा सीआरपीएफ की महिला बटालियन को लेकर फ्लैग मार्च किया।सायरन तथा हूटर बजाती हुई पुलिस की गाड़ियां तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवानो को देखकर असामाजिक तत्वों में दहशत फैल गयी।फ्लैग मार्च मवई गांव से शुरू होकर मवई चौराहा,मोहम्मदपुर, नेवरा,संडवा,शेरपुर,उमापुर,बाबा बाजार,सैदपुर,कामाख्या भवानी आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।कोतवाल विश्वनाथ यादव ने लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button