दरगाह मख्दूम अब्दुल हक़ के पीरज़ादे मरहूम शाह शम्स तबरेज़ अहमद फ़ारूक़ी की पत्नी सहित अन्य का हुआ इन्तिक़ाल

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या / भेलसर। मख्दूम अब्दुल हक़ के पीरज़ादे मरहूम शाह शम्स तबरेज़ अहमद फ़ारूक़ी की पत्नी व शाह आमिर तबरेज़ की वालिदा का इन्तिक़ाल हो गया है।जिनकी मिट्टी बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे बड़ी तकिया मख्दूम साहब में कोविड 19 के नियमों के तहत की गई।इसके अलावा मरहूम एखलाक अहमद एडवोकेट के छोटे भाई अशफाक खान बड़कू का अचानक इन्तिक़ाल हो गया।विकास खण्ड मवई के मखदूमपुर गांव(पटरंगा)के राजनीति के धुरी अनीस खां”बड़े भाई” का इन्तिक़ाल हो गया।

असीम खान खान विकासखण्ड मवई अन्तर्गत मखदूमपुर ग्रामसभा सहित क्षेत्रीय राजनीति में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।श्री अनीस खान निवर्तमान प्रधान नसीम खां के बड़े भाई है।ये सुगर के पेशेंट थे।चुनाव सम्पन्न कराने के बाद उन्होंने लोगों का आभार प्रकट करते हुए कोरोना के फैलाव को देखते हुए एहतिहातन अपने आवास पर रह रहे थे।बुधवार सायं साढ़े चार बजे उनका अचानक निधन हो गया।इसके अलावा सुजागंज ऐथर निवासी अनन्तराम का आकस्मिक निधन हो गया।लगातार हो रही मौतों से समूचा क्षेत्र ग़म में डूबा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button