मन्दिर दर्शन करने आये श्रद्धालु की बाइक चोरी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

भेलसर(अयोध्या) । सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की बाइक उच्चके लेे उड़े।भुक्तभोगी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना इनायत नगर के ग्राम बिसाही आघियारी गोविंद शंकर पुत्र अमरनाथ शुक्ला पत्नी के साथ सोमवार को सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम मंदिर दर्शन करने अाए थे।

वह बाइक खड़ी कर मन्दिर में दर्शन करने गए थे।दर्शन कर जब वह वापस आए तो बाइक यूपी 42 एपी 0772 नदारद मिली।सैदपुर चौकी प्रभारी विनय यादव ने बताया कि तहरीर मिली है।बाइक चोर का पता लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कई बार हिदायत देने के बावजूद लोग स्टैंड पर बाइक नही जमा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button