विकास का राज और सुशासन चाहती है जनता

हिस्ट्रीशीटरों, भगोड़ों, दंगाइयों को टिकट देकर गुण्डाराज की वापसी चाहती है सपा।‘सपा गठबंधन के प्रत्याशियों की सूची में खूंखार अपराधियों के नाम‘।सपा ने इस सूची के ज़रिये ट्रेलर दिखाया है कि वह प्रदेश में गुंडागर्दी और दंगे का माहौल चाहते हैं।यूपी की जनता विकास का राज और सुशासन चाहती है जो भाजपा ही दे सकती है।‘जनता सपा के दंगा राज का मंसूबा कभी पूरा नहीं होने देगी‘।

 हिमांशु दुबे

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन की विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची के माध्यम से अखिलेश यादव ने स्पष्ट सन्देश दिया है कि वह अपराधियों, गुंडों और दंगाइयों का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इससे यह भी पता चलता है कि सपा का सरकार बनाने का मतलब है, प्रदेश में फिर से दंगा राज, गुंडा राज और अपराधी राज।उन्होंने अपने बयान में कहा कि प्रत्याशियों की इस सूची में कैराना से पलायन के आरोपियों, दंगाईयों, गुंडों और हिस्ट्रीशीटरों को टिकट दिया है। उन्होंने सपा प्रमुख से पूछा कि वह बताएं की अपने गठबन्धन से वह प्रदेश की जनता को क्या सन्देश देना चाहते हैं? अखिलेश बताएं कि क्या वह प्रदेश में फिर से मुज़फ्फरनगर जैसा दंगा और कैराना जैसे पलायन की स्थिति पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सपा-रालोद गठबंधन के चरित्र के खिलाफ अभियान चलाएगी और जनता के बीच सन्देश भी देने का कार्य करेगी। खुद जनता जनार्दन भी सपाई कुशासन की वापसी नहीं चाहती है और 300 प्लस सीटों का आशीर्वाद भाजपा को देने का मन बना चुकी है।


   अखिलेश जी! पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं, सम्पूर्ण प्रदेश की जनता जानना चाहती है बुलंदशहर में हिस्ट्रीशीटर हाजी यूनुस जैसे अपराधी, शामली से हिस्ट्रीशीटर भगोड़े नाहिद हसन, मेरठ से हिस्ट्रीशीटर रफीक अंसारी, लोनी से हिस्ट्रीशीटर मदन भैया जैसे  अपराधी को टिकट देने का काम किया है जिनका खौफ अन्य प्रदेशों में भी व्याप्त है। उन्होंने कहा क़ी उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार में आज अपराधी थर-थर कांपते हैं लेकिन सपा ने इस सूची के ज़रिये ट्रेलर दिखाया है कि वह प्रदेश में गुण्डाराज और दंगाराज कि वापसी कराने का मंसूबा पाले हुए हैं।उन्होंने कहा की प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ सबको विश्वास में लेकर गरीब कल्याण, किसान कल्याण, मज़दूर उत्थान, मातृ सम्मान का कार्य हुआ है वह सपा, बसपा, कांग्रेस किसी अन्य दल ने सत्ता में रहकर कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि सपा को गरीब, मज़दूर और किसान कभी याद नहीं आये जबकि भाजपा सरकार ने गरीबों को 42 लाख मकान दिए, दो करोड़ से अधिक शौचालय बनवाये, उज्ज्वला योजना के तहत 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन ,किसान सम्मान योजना में तीन करोड़ से अधिक किसानों को आच्छादित किया ,आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को इलाज की सुविधा दी। कोरोना काल में जिन्हे जीविका चलाने में दिक्कत हुई, ऐसे परिवारों को मुफ्त डबल राशन देने का काम करना, हर घर को बिजली देने का, बेटियों के विवाह के लिए पैसा देना है, किसानों को सम्मान निधि, आयुष्मान भारत का स्वास्थ्य रक्षा कवच, शौचालय, उज्जवला के कनेक्शन देकर महिलाओं को धुएं से आजादी। बेटियों की शादी की उम्र 21 साल कर उन्हें अपना करियर बनाने की आजादी देने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button