झूठ बोलनी वाली सरकार के हुए हैं 4 वर्ष पूरे- पवन पांडे

अयोध्या। प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। कहा प्रदेश सरकार के 4 साल के नाकामियों की हुए पूरे। असफलता के, अराजकता के, लूट के,सरकारी लूट के,अधिकारियों की लूट के, हत्या डकैती के,महिलाओं को सुरक्षा न दे पाने के, बेरोजगारों को रोजगार ना दे पाने के,किसानों को मौत के मुंह में धकेलने वाली सरकार के हुए 4 वर्ष पूरे।

पूरे प्रदेश समेत राम नगरी अयोध्या पूरे 4 वर्ष में छली व ठगी गई। भाजपा के नेता कहते थे जब हमारी सरकार बनेगी तो प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। प्रदेश सरकार लगा रही फर्जी विकास कार्यों की होर्डिंग्स। प्रदेश में दोनों एक्सप्रेसवे अखिलेश यादव की देन। पूर्वांचल एक्सप्रेस का शिलान्यास भी किया था अखिलेश यादव ने। किसानों की भूमि का मुआवजा भी दिया अखिलेश यादव ने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button