पस्टामाफी क्रिकेट लीग मैच का हुआ उद्घाटन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या / भेलसर। रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा पस्ता माफी में पस्तामाफी क्रिकेट प्रीमियम लीग द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का सपा नेता शाह मसूद हयात गजाली व शाहिद हुसैन रुमी ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया।उदघाटन के बाद नेता द्वम ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित व प्रोत्साहित किया। सभी खलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की व क्रिकेट फील्ड में खिलाडियों के साथ हाथ में बल्ला लेकर हाथ भी अजमाया।

इस मौके पर ग़ज़ाली ने कहा की क्रिकेट आज युवाओं की पहली पसंद है।क्रिकेट खेलने से इंसान स्वस्थ भी रहता है और क्रिकेट अगर मन लगाकर खेला जाए तब ऊंची राह कोई दूर नहीं सफलता जरूर मिलेगी।शाहिद हुसैन रूमी ने कहा कि हर एक कार्य दृढ़ निश्चय व मजबूत संकल्प के साथ करना चाहिए।

कहा की हमें अपने आप में आत्मविश्वास व आत्मबल जगाने की जरूरत है। रूमी ने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित कर टूर्नामेंट आयोजकों को सहयोग देते हुए क्रिकेट को क्षेत्र में ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश में नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

उक्त अवसर पर टूर्नामेंट आयोजक विकास सिंह,हिंद कुमार,मो. आसिफ,मोहित कुमार,लवकुश चौरसिया ने संयुक्त रूप से बताया कि पस्तामाफी क्रिकेट प्रीमियम लीग द्वारा आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में आठ टीम भाग ले रही हैं पहला मैच शुजागंज व हरौरा गुजरान के बीच खेला जाएगा।मुख्य रुप से अनिल यादव,गोपाल यादव,मो. इरफान,परवेज अली,राम मनोहर,जयनारायण,नवाराम,दीपू,जगराम यादव,राजेन्दर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button