एक वर्ष से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पनियरा पुलिस ने भेजा जेल

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – महराजगंज जिले के पनियरा थानाक्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से एक वर्ष से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पनियरा पुलिस ने मंगलवार को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेज दिया है। आरोपित के खिलाफ युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पीड़िता के अनुसार आरोपित से उसकी पहचान एक वर्ष पूर्व हुई थी। बातचीत आगे बढ़ी तो आरोपित ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाना शुरू कर दिया। एक वर्ष से उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। इधर जब युवती ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा तो आरोपित मुकर गया। इस पर युवती ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। पनियरा थानेदार सुनील कुमार राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर अकटहिया निवासी जावेद के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने के मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए मंगलवार को न्यायालय चालान भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button