BHU के ICU में पद्मश्री डॉ.टी.के.लहरी से बदसलूकी,मारा थप्पड़

वाराणसी: BHU के ICU में पद्मश्री डॉ. टीके लहरी से कथित बदसलूकी, थप्पड़ मारने का आरोप।काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ICU में पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. टीके लहरी के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

अजय सिंह

वाराणसी। वाराणसी स्थित BHU के ICU में पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. टीके लहरी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरविंद पांडे पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि डॉ. पांडे ने डॉ. लहरी को थप्पड़ मारे। हालांकि, मारपीट की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

डॉ. टीके लहरी को लोग ‘डॉ. गॉड’ के नाम से भी जानते हैं। वह 2003 में IMS-BHU से सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन इसके बाद भी मरीजों को निःशुल्क देखते रहे। बताया जाता है कि वह अपनी पेंशन का एक बड़ा हिस्सा भी जरूरतमंदों की मदद के लिए दान करते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

ICU में आखिर क्या हुआ?

बताया जा रहा है कि घटना BHU के ICU से जुड़ी है, जहां डॉ. टीके लहरी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। थप्पड़ मारने के आरोप ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ICU जैसी संवेदनशील जगह पर यह घटना कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? मामले को लेकर संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। फिलहाल आरोपों ने BHU की व्यवस्था और अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button