ग्रीष्म अवकाश में शिक्षकों को बुलाये जाने पर आक्रोश

स्थानांतरण के लिए 1 जून को निदेशक का घेराव,ग्रीष्म अवकाश में शिक्षकों को बुलाये जाने पर आक्रोश।

आकाश यादव

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(एकजुट) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश मुख्यालय पर हुई जिसमें कई अहम फैसले लिये गये । बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा ने कहा कि मा०मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु आनलाइन प्रक्रिया शुरू हुई थी,आनलाइन स्थानांतरण में तमाम कमियों के खिलाफ कुछ शिक्षक हाईकोर्ट चले गए किन्तु एक वर्ष व्यतीत हो जाने के बाद भी विभाग के अधिकारी कोर्ट में काउंटर नहीं लगा रहे हैं जिसके कारण स्थानांतरण प्रक्रिया बाधित है । दूसरी तरफ गुप चुप तरीके से अपने चहेतों का स्थानांतरण कर रहे हैं। इस तरह की दोहरी व्यवस्था से शिक्षक आक्रोशित हैं। अधिकारियों के लापरवाही का खामियाजा शिक्षक भुगत रहे हैं अतः 1 जून को निदेशालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।


प्रदेश संरक्षक डा0 हरि प्रकाश यादव का कहना है कि शासनादेश के मुताबिक 21 मई से 30 जून तक ग्रीष्म अवकाश है किन्तु अधिकारी रोज नये – नये आदेश जारी कर ग्रीष्म अवकाश के दौरान शिक्षकों को विद्यालय आने पर विवश कर रहे हैं, उन्होंने मांग की है कि यदि ग्रीष्म अवकाश में शिक्षकों को बुलाना है तो उसके बदले अर्जित अवकाश प्रदान किया जाय।प्रदेश महामंत्री राजीव यादव ने कहा कि कि वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र / छात्राओं का ईमेल आईडी माँगा जा रहा है किन्तु बोर्ड परीक्षा के बाद कक्षा 10 व 12 के छात्र विद्यालय नहीं आ रहे हैं अन्य छात्रों की उपस्थिति भी गर्मी के कारण कम है एसे में सभी छात्र / छात्राओं की ईमेल आईडी के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाना अनुचित है इसे तत्काल रोका जाय ।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुशवाहा एवं संचालन महामंत्री राजीव यादव ने किया, इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा, सुफियान अहमद, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विजेन्द्र वर्मा, संत राम बौद्ध, पवन यादव आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button