सूचना परिसर में बड़े मंगल पर सुंदरकांड एवं विशाल भंडारे का आयोजन

सूचना परिसर में बड़े मंगल के अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन निदेशक श्री शिशिर ने भंडारे में भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया।
लखनऊ। पं0 दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में ज्येष्ठ माह के आज दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर अखंड सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री शिशिर जी ने विधि-विधान से पूजा-पाठ करने के उपरान्त किया। इस अवसर पर उन्होंने भक्तजनों एवं श्रद्धालूओं को प्रसाद का वितरण भी किया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।


श्री शिशिर ने सूचना परिसर में इस भव्य आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की तथा सभी के कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अंशुमान राम त्रिपाठी, वरिष्ठ एवं लेखाधिकारी रजनीकान्त वर्मा, संयुक्त निदेशक सर्वेश कुमार दुबे व भूपेंद्र सिंह यादव, उप निदेशक पी0के0 सिंह, ओ.पी.राय, कुमकुम शर्मा, दिनेश सहगल, सहायक निदेशक ऋषि कुमार सक्सेना, सतीश चंद्र भारती व श्री गोकुल दुबे तथा विभाग के अशोक सिंह, परशुराम मौर्या, शालिनी तोमर, राजीव सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार निर्मल, कपिल सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button