Sunday, April 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश स्वतंत्रता दिवस पर सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन

172


लखनऊ। जिला अधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार पूर्व की भॉति 15 अगस्त 2021 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी मन्दिरों, गुरूद्वारों, बहाई धर्म स्थलों एवं बौद्व धर्म स्थलों एवं अन्य धर्म स्थलों पर राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर राष्ट्र की प्रगति समृद्वि एवं उन्नति के लिये विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जायेगा।अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि मन्दिरों हेतु पंडित हरि प्रसाद, मस्जिदों हेतु मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली इमाम ईदगाह ऐशबाग, गुरूद्वारों हेतु अध्यक्ष गुरूसिंह सभा गुरूद्वारा नाका/आलमबाग, गिरिजाघरो हेतु श्री विशप चर्च/सिविल वैक्लेन, बहाई धर्म स्थलों हेतु भारती गांधी बहाई केन्द्र जे0सी0बोस मार्ग तथा सभी बौद्व धर्म स्थलों हेतु भिक्षु प्रज्ञानन्द, रिसालदार पार्क लखनऊ को कार्यक्रम संयोजक मनोनीत किया गया है।