प्रदेश में सरकार बनाने के लिए संगठन का समर्थन

2022 में समाजवादी पार्टी,प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) ने समर्थन पत्र दिया।भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल का 25 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिसमे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष,प्रसपा के प्रदेश महासचिव,अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी,राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव जी से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भेट किया। भेंट कर संगठन ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपने संगठन का समर्थन पत्र सौंपा। और बताया की लखनऊ मंडल सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन के पदाधिकारी सपा,प्रसपा गठबंधन के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का कार्य करेंगे।समर्थन देने के लिए माननीय शिवपाल सिंह यादव जी ने एक संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया की सपा, प्रसपा की सरकार बनने पर उद्यमी,व्यापारी और किसान सहित आम जनता के हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। माननीय शिवपाल सिंह यादव जी ने सरकार बनने पर संगठन के पदाधिकारियों को उचित सम्मान देने का भरोसा दिया। आज के प्रतिनिधिमंडल में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी .)के प्रदेश अध्यक्ष, प्रसपा के प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी ,राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश महासचिव महिला प्रकोष्ठ जय शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ0 जितेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज साहू,प्रदेश महासचिव रमेश यादव उर्फ पप्पू,प्रदेश मंत्री महेंद्र सिंह गौड़, लखनऊ जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान,जिला महासचिव आशुतोष खरे,महानगर महासचिव पूर्व पार्षद अजय देव अजय अवस्थी बंटी,महानगर महासचिव मोहम्मद महफूज,उपाध्यक्ष रामशरण, उपाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता,उपाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, पाठक,महानगर उपाध्यक्ष सर्वेश चौहान, आदि सहित भारी संख्या में साथी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button